July 9, 2026
तेज रफ्तार ट्रेलर ने मवेशियों को रौंदा, 6 की मौत
कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुदुरमाल भाटापारा स्थित धनराज पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े और पार कर रहे मवेशियों के झुंड को बेरहमी से रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना के तुरंत बाद ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद गुस्साए ग्रामीणों ने पीछा करके उसे दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी चालक को उरगा पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत मवेशियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल मवेशियों का इलाज शुरू कराया।


