February 15, 2026
भारत-पाकिस्तान मैच पर श्रीलंका मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
कोलंबो: भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला,क्रिकेट इतिहास में इस हाईवोल्टेज मुकाबले का इंतजार तो हर क्रिकेट प्रेमी करता है. आपसी रिश्तों में कड़वाहट के चलते द्विपक्षीय सीरीज न होने से आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें जब भिड़ती हैं,तो मैदान में फैंस के साथ टीवी स्क्रीन के सामने आंख गड़ाए हर क्रिकेट प्रेमी का उत्साह देखते ही बनता है. आज होने वाले मुकाबले पर बारिश का भी साया है.श्रीलंका मौसम विभाग ने इंद्र देव के मैच के दौरान खलल डालने की बात कही है. मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत के लिए अच्छी बात यह है कि विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट हैं और इस मैच में खेलेंगे.


