प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक दुर्ग में

रायपुर. 10 नवंबर 2021 को दोपहर 3 बजे राजीव भवन दुर्ग में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों की विस्तारित बैठक आहुत किया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एवं प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरीशंकर उल्का विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर मनाये जा रहे हीरक महोत्सव एवं प्रस्तावित जन-जागरण अभियान पर चर्चा की जायेगी। 10 नवंबर को सुबह 11 बजे, महात्मा गांधी सभागृह (कला मंदिर), सिविक सेंटर, भिलाई में हीरक जयंती महोत्सव के अंतर्गत प्रख्यात गांधीवादी विचारक एवं वक्ता पुरूषोत्तम अग्रवाल का व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!