July 25, 2021
प्रदेश प्रभारी, प्रभारी सचिव आज 3 बजे निगम मंडल के पदाधिकारियों से करेंगे भेंट
रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया आज रायपुर पहुंचे। आज दोपहर 12 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक लेंगे। दोपहर 3 बजे निगम मंडल आयोग में नियुक्त पदाधिकारियों से भेंट, चर्चा एवं कार्यो की समीक्षा करेंगे। कल 26 जुलाई 2021 सोमवार को प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।