बिस्तर पर पड़ी बुजुर्ग महिला को आवारा कुत्ते ने नोचा

 

त्रिशूर (केरल). केरल में त्रिशूर जिले के वेल्लारक्कड इलाके में कथित रूप से एक आवारा कुत्ते द्वारा 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर घातक हमला किए जाने की घटना से आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने उस कुत्ते को मार डाला।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला कार्थियानी चल-फिर नहीं सकती थीं और बिस्तर पर थीं और उनके बेटे देवदासन भी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित हैं। इन दोनों पर बृहस्पतिवार शाम को कुत्ते ने हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!