May 2, 2024

संयुक्त किसान मोर्चा का धरना जारी, उमड़ी भीड़

मोहाली/चंडीगढ़. पंजाब के कोने-कोने से ट्रैक्टर ट्रॉलियों और किसानों का आना जारी रहा। ट्रिब्यून चौक की ओर जाने वाले जगतपुरा बाईपास पर खड़ी हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ऐतिहासिक दिल्ली मोर्चे की यादें ताजा कर रही हैं। आज सुबह धरने पर जपुजी साहिब के पाठ के बाद अरदास कर श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। पंजाब के राज्यपाल द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद वक्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा किसान आंदोलन के खिलाफ दिए जा रहे बयानों की निंदा की । वक्ताओं ने एमएसपी पर सभी फसलों की खरीद की गारंटी देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसलों के दाम तय करने, सरकारों की नीतियों के कारण किसानों पर चढ़े सभी कर्ज को रद्द करने की मांग की। वक्ताओं ने आज कहा कि लखीमपुर खीरी दोषियों को सजा दी जाए, केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को पद से बर्खास्त कर सजा दी जाए। साथ ही कहा कि दिल्ली आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ सभी मामले रद्द हों, 60 साल से अधिक उम्र वालों को 10,000 रुपये मासिक पेंशन दी जाए।

किसान आंदोलन में आज किसान नेता राकेश टिकैत, हरिंदर सिंह लखोवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, मंजीत सिंह धनेर, रमिंदर सिंह पटियाला, बूटा सिंह बुर्ज गिल, सतनाम सिंह बाहरू, बलविंदर सिंह मल्लीनंगल, जंगवीर सिंह चौहान, बिंदर सिंह गोलेवाला, सुख गिल मोगा व नछत्तर सिंह ने हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन में सतनाम सिंह अजनाला, डॉ. दर्शनपाल, रूलदू सिंह मानसा, मेजर सिंह पुन्नावाल, हरबंस सिंह संघा, बलदेव सिंह निहालगढ़, बूटा सिंह शादीपुर, हरजीत रवि, बलविंदर सिंह राजुओलख, अमोलक सिंह तरनतारन व अन्य ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिमाचल में बिगड़ा मौसम: जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी
Next post जोन की महत्वपूर्ण यात्री गाड़ियों की परिचालन कोहरे की वजह से नहीं, अडानी के कोहरे की वजह से रद्द की गई है-कांग्रेस।
error: Content is protected !!