ट्रेन लेट होने पर छात्रों का हंगामा, रेलवे स्टेशन तोड़फोड़ और पत्थरबाजी

 

बिहार की राजधानी पटना स्थित पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर रविवार को परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा ट्रेन में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी किए जाने की सूचना है। पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके अलावा चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज भी किया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

बड़ी संख्या में छात्र मद्य निषेध विभाग की परीक्षा देने के लिए यात्रा कर रहे थे। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने स्टेशन परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *