सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया

 

नयी दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर चुनाव आयोग (EC) को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी।

इस दौरान एक अहम घटनाक्रम में ममता बनर्जी स्वयं सुप्रीम कोर्ट में पेश हुईं और अपनी बात रखी। यह पहला मौका है जब किसी राज्य की मौजूदा मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से शीर्ष अदालत में दलीलें दी हैं।

 

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने न सिर्फ ममता बनर्जी की याचिका बल्कि पश्चिम बंगाल सरकार की SIR से जुड़ी अलग याचिका पर भी चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!