17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत, मचा हडक़ंप

 

बिलासपुर। पशु पालक के 17 बकरा-बकरियों की अचानक मौत हो गई। किसान शुक्रवार की सुबह उठकर कोठा में पानी देने गए, तब सभी बकरियां मृत हालत में पड़ी थी। जिसे देखकर किसान के होश उड़ गए। इसकी सूचना तत्काल पशु विभाग को दी गई। पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और बकरियों का पोस्टमार्टम किया। हालंकी अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना से पीडि़त किसान को लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ है।

तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरी निवासी प्रेमलाल बिरको बकरी पालन का काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह जब किसान प्रेमलाल अपने मवेशियों को देखने पहुंचे, तो एक साथ 17 बकरियों के शव पड़े थे, जिनके पेट फटे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि मवेशियों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया होगा, जिससे उनके पेट फूल गए और फट गए। शरीर पर चोट के निशान मिलने से यह मामला संदिग्ध माना जा रहा है। किसी अज्ञात व्यक्ति या समूह द्वारा क्रूरता की आशंका भी जताई जा रही है। किसान प्रेमलाल बिरको का आजीविका का प्रमुख साधन बकरी पालन था, जो एक ही झटके में खत्म हो गया। पीडि़त किसान और उनका परिवार सदमे में है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!