June 5, 2021
भाजपा को अनुराग सिंहदेव के बयान के लिए चिकित्सकों से माफी मांगनी चाहिए

रायपुर. भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव के निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों के ईलाज के नाम पर लूट वाले बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव भी रामदेव बाबा की भाषा बोल रहे हैं। निजी अस्पतालों को लूट केंद्र बता रहे हैं।