May 19, 2026
पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर 90 पैसे की वृद्धि
चंडीगढ़. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक हफ्ते से भी कम समय में तेल के दामों में यह दूसरी वृद्धि है। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई थी।

