May 19, 2026
पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर 90 पैसे की वृद्धि
चंडीगढ़. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक हफ्ते से भी कम समय में तेल के दामों में यह दूसरी वृद्धि है। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई थी। इस तरह चंद दिनों में ही ईंधन के दामों में आए उछाल ने आम आदमी की जेब पर सीधा असर डाला है।लगातार बढ़ रही कीमतों का असर ट्राई सिटी और चंडीगढ़ में भी देखने को मिला है। यहां पेट्रोल 83 पैसे महंगा होकर 98.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके साथ ही डीजल के दाम 84 पैसे बढ़कर 86.09 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। आम जनता के लिए कुछ ही दिनों के भीतर यह एक बड़ा झटका है।


