June 3, 2022
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा

बिलासपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बिलासपुर सहित मुंगेलीएवं जांजगीर-चाम्पा में संचालित ग्रामीण विकास से संबंधित विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने राशि उपलब्ध रहने के बाद भी निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की।