November 11, 2021
बिरसा मुण्डा की स्मृति में विदर्भ के जनजातीय समाज के लिए हिंदी विश्वविद्यालय चलाएगा अभियान : कुलपति प्रो. शुक्ल

वर्धा. भारत सरकार ने भगवान बिरसा मुण्डा की जन्मतिथि के अवसर पर 15 नवंबर 2021 से 27 नवंबर 2021 तक पूरे देश में विविध प्रकार के समारोह व आयोजन किए जाने का निर्णय लिया है। भारत के जनजातीय समाज में भगवान और धरती बाबा के नाम से पहचान रखने वाले भगवान बिरसा मुण्डा प्रतिरोध और सुबोध के स्वातंत्र्य आंदोलन के अप्रतिम नायक हैं। 1897 से 1900 तक अंग्रेजों