September 10, 2022
विवेकानंद गृह निर्माण समिति को फिर से किया गया पुनर्जीवित, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी संचालन

बिलासपुर. स्वामी विवेकानंद गृह निर्माण समिति मर्यादित को परिसमापक के प्रस्ताव पर फिर से पुनर्जीवित किया गया है। ज्ञात है की निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी द्वारा समिति को पुनर्जीवित करने उप पंजीयक सहकारी संस्था से संपर्क कर पहल की गई थी। इस हेतु निगम कमिश्नर द्वारा कमेटी के गठन के लिए भी प्रयास किया गया।