November 5, 2021
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व सांसद विधायक श्री देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा है कि अल्प आयु में देवव्रत सिंह ने अपनी सरलता सहजता से एक अमिट छाप छोड़ी है। छत्तीसगढ़ ने ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि खो दिया है।