April 10, 2026
17 बकरा-बकरियों की संदिग्ध मौत, मचा हडक़ंप
बिलासपुर। पशु पालक के 17 बकरा-बकरियों की अचानक मौत हो गई। किसान शुक्रवार की सुबह उठकर कोठा में पानी देने गए, तब सभी बकरियां मृत हालत में पड़ी थी। जिसे देखकर किसान के होश उड़ गए। इसकी सूचना तत्काल पशु विभाग को दी गई। पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और बकरियों का पोस्टमार्टम किया।

