बिलासपुर. शहर के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मिश्रा का दुखद निधन 23 मार्च को सुबह 5 बजे हो गया। हाइवे चैनल, देश बंधु समाचार पत्र में वे लंबे समय तक कार्य रत रहे। इस समय वे ग्रांड चैनल में कार्य कर रहे थे। शहर के पत्रकारो ने उनके असमय हुए निधन को दुखद घटना बताया है।