May 23, 2022
क्षुद्र राजनैतिक स्वार्थ के चलते भाजपा वर्मी कंपोस्ट का विरोध कर रही : कांग्रेस

रायपुर. क्षुद्र राजनैतिक स्वार्थ के चलते भाजपा वर्मी कंपोस्ट का विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा वर्मी कंपोस्ट के खिलाफ दुष्प्रचार कर भ्रम फैला रही है ताकि किसान इसका उपयोग ही शुरू ही नहीं करें। वर्मी कंपोस्ट राज्य के किसानों का अपना उत्पाद है।