April 26, 2021
नगरपालिका क्षेत्र के कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था करने मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेंस से बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के 25 नगरपालिका परिषद् के अध्यक्षों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कोरोना संक्रमण की स्थिति, नियंत्रण के उपायों, टीकाकरण की प्रगति, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी व उन्हें क्वारांटाइन करने, होम आइसोलेशन की

