बिलासपुर. नवपदस्थ कलेक्टर  सारांश मित्तर ने आज सुबह स्मार्ट सिटी बिलासपुर का दो घंटे तक व्यापक भ्रमण कर विकास एवं निर्माण कार्य तथा सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने सबसे पहले शहर की सफाई व्यवस्था का हाल जाना। विद्या नगर, विनोबा नगर में नाली सफाई को देखने पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को