June 5, 2021
अश्विनी कुमार चौबे और सुशील मोदी आज भाग लेंगे हिंदी विश्वविद्यालय की संपूर्ण क्रांति संगोष्ठी में

वर्धा.महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के संस्कृति विद्यापीठ ने सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर पांच जून 2021 को दोपहर बाद तीन बजे तरंगाधारित राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की है। यह जानकारी संस्कृति विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. नृपेंद्र प्रसाद मोदी ने एक विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी का विषय है- सम्पूर्ण क्रांतिः प्रयोजन और प्रासंगिकता।