बिलासपुर। कोरबा-बिलासपुर मेमू दुर्घटना में घायल एक और यात्री की जान चली गई। पिछले डेढ़ माह से यात्री का इलाज सरकंडा के निजी अस्पताल में चल रहा था। घायल यात्री कोमा में था और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी था। शुक्रवार को निजी अस्पताल के डॉक्टर ने मृत होने की पुष्टि की है।