बिलासपुर.  कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति और कार्यों की समयबद्धता की गहन समीक्षा जिला पंचायत सभाकक्ष में की । कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अप्रारंभ आवास 15 मार्च तक प्रारंभ और सभी अपूर्ण आवास जून तक पूर्ण किए जाएँ। सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे।