May 5, 2024

पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे बिलासपुर के लोगों का आभार


बिलासपुर. रायपुर स्थित दीनदयाल आडोटोरियम में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने अपने उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति, प्रदेश के पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश के कृषि आयोग अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नीतिन त्रिवेदी, योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर की विशेष उपस्थिति पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर शामिल होने एवं बधाई देने बिलासपुर से 151 गाडि़यों का काफिला जिले के संगठन के पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं रायपुर पहुंचा था और पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होकर बिलासपुर जिले के संगठन ने रायपुर में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। बिलासपुर से काफिला का नेतृत्व करते हुए बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश सचिव महेश दुबे, सभापति शेख नजरूद्दीन, अपने पार्षद एवं जिला पंचायत साथियों के साथ पहुंचे थे। बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, मस्तूरी दिलीप लहरिया, कोटा विभोर सिंह, बेलतरा राजेन्द्र साहू, मुंगेली राकेश पात्रे, लोरमी सोनू चंद्राकर, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, चुरावन मंगेश्कर, मंुगेली जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी चंद्राकर, उपाध्यक्ष संजीत बेनर्जी, श्रीमती अंबालिका साहू-सदस्य श्रम कल्याण मंडल, श्याम जायसवाल, समस्त जिला पंचायत सभापति अरविंद वैष्णव, संजय जायसवाल, मकबूल खान, जांजगीर जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष बिलासपुर प्रभारी पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर, राईसकिंग खूंटे, मस्तूरी से शंकर यादव, अमित पाण्डेय, रमेश शर्मा, रमेश सिंह ठाकुर, राजकुमार अंचल, मनोहर कुर्रे, मछुवा आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, चित्रकांत श्रीवास, अनिल कैवर्त, बिल्हा से गौरव अग्रवाल, मनोज पाण्डेय, नानक रेलवानी, देवी सिंह ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे, सीमा पाण्डेय, माया गंधर्व, शारदा साहू, सावित्री सोनी, आशा पाण्डेय, बिलासपुर ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू, जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, कोषाध्यक्ष नसीम खान, अब्दुल इब्राहिम, रतनपुर से आनंद जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, मदन कहरा, दामोदर क्षत्रिय, कोटा से कुलवंत सिंह, देवेन्द्र कौशिक, संतोष गुप्ता, बेलगहना संदीप शुक्ला, जीपीएम जिले से जनपद उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, अंसर जुंजानी, सदस्य युवा आयोग उत्तम वासुदेव, सदस्य अनुसुचित जनजाति अर्चना पोर्ते, शंकर कंवर, बिलासपुर से अकबर खान, तैयब हुसैन, असलम शेरू, अनस खान, अयुब भाई, अभिषेक सुल्तानिया, सैयद शाह, सिद्धांशु मिश्रा, समीर अहमद, लक्की यादव, राजकुमार तिवारी, सतनाम सिंह खनूजा, राकेश सिंह, तज्जमुल हक, संजय राजपूत, वसीम खान, निर्मल मानिकपुरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बिलासपुर से बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति भी अपना आशीर्वाद देने हेतु रायपुर पहुंचे थे। पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर से बड़ी संख्या में पहुंचे संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, पार्षद साथियों, विधानसभा प्रत्याशियों एवं पूर्व विधायकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में पूरे समय संगठन के साथ कार्य किया, आज आप सब ने रायपुर पहुंचकर मुझे आशीर्वाद दिया, मैं जीवन भर आभारी रहूंगा एवं आप सभी से ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा करते हुए आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post समाज के लोगों की उपस्थिति में हुआ पं. देवकीनन्दन दीक्षित की प्रतिमा का पुर्नस्थापन
Next post गांवों और खेत-खलिहानों में चल रहा किसान सभा का सदस्यता अभियान, 9 अगस्त को सड़कों पर उतरेंगे किसान
error: Content is protected !!