बाल कलाकार युवराज की धुन से मंत्र मुग्ध हुए दर्शक
बिलासपुर। बिलासपुर के ऐतिहासिक नगर मल्हार में 8 साल बाद फिर से मल्हार महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस दौरान बाल कलाकार युवराज लोनिया अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए। युवराज के श्रीमुख से धार्मिक गीतों को सुनकर उपस्थित दर्शकगण मंत्र मुग्ध हो गए।
मल्हार महोत्सव (28-29 मार्च 2026) तक दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों की धूम रही। संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय उत्सव में स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक गीतों और लोक कलाओं की भव्य प्रस्तुति दी गई, जिससे क्षेत्र का माहौल सांस्कृतिक हो गया। कार्यक्रम में लोक और शास्त्रीय कला का जीवंत संगम देखने को मिला। करमा नृत्य से शुरुआत हुई, जिसने माहौल को पारंपरिक रंग में रंग दिया। इसके बाद पंथी नृत्य, शास्त्रीय संगीत और ओडिसी नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। युवराज लोनिया की गीतों को सुनकर साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ गया और पूरा परिसर तालियों और सराहना से गूंजता रहा। महोत्सव के दौरान प्रस्तुतियां देने वाले कलाकार युवाराज व उनकी पूरी टीम के सदस्यों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। लोकगीत, लोकनृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सव में बदल दिया। दर्शकों की भागीदारी और कलाकारों की ऊर्जा ने यह साफ कर दिया कि मल्हार महोत्सव केवल आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक उत्सव का जीवंत उदाहरण है।


