सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन का दिखने लगा असर, बाजार में कागज के डिस्पोजल की बिक्री बढ़ी

बिलासपुर. केंद्र सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत देशभर में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका उपयोग किसी भी बाजार, दुकान व अन्य जगहों पर नहीं किया जा सकता है। प्लास्टिक पर रोक लगने के बाद से अब बाजार में कागज के डिस्पोजल की बिक्री बढ़ गई है। ज्यादा मात्रा में इसका उपयोग किया जाने लगा है। प्लस्टिक के बंद होने के बाद कई प्रकार के कागज से संबंधित व्यवसाय शुरू हो गया है। प्लास्टिक की जगह कागज, दोना, पत्तल का उपयोग बढ़ गया है।शादी, छट्ठी समेत अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में कागज के दोना,पत्तल, डिस्पोजल भारी मात्रा में खरीदा जा रहा है। इसका मुख्य वजह है कि कागज सड़कर मिट्टी में मिल जाता है। वहीं, प्लास्टिक सड़ता नहीं था। मिट्टी को खराब कर देता था। खाद्य सामग्रियों के साथ मवेशी प्लास्टि को भी खा जाते थे। इसका कई प्रकार के दुष्प्रभाव पर्यावरण में पड़ रहा था। अब कागज की बिक्री बढ़ गई है। लोग जागरूक भी हो रहे हैं। ज्याद से ज्यादा कागज से निर्मित वस्तुओं का उपयोग कर रहे हैं।गोल बाजार, शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार, बुधवारी बाजार से लेकर व्यापार विहार स्थित दुकानों में कागज के डिस्पोजल, दोना, पत्तल से लेकर अन्य प्रकार के वस्तुओं की मांग बढ़ गई है। पर्यावरण के लिए कागज से जुड़े डिस्पोजलों का प्रयोग करना बहुत जरूरी है, नहीं तो शुद्ध हवा-जल के लिए लोगों को भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है। व्यापारियों का कहना है कि कागज के डिस्पोजल का उपयोग अभी छोटे स्तर पर हो रहा है।धीरे-धीरे लोग जागरूक होंगे। फिर व्यापारियों को इससे मुनाफा भी होने लगेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!