August 15, 2021
शहर में पूरी आस्था से मनाया जा रहा है शहादत का पर्व मोहर्रम
बिलासपुर/अनीश गंधर्व. इमाम हुसैन की याद में मनाया जाने वाला शहादत का पर्व मोहर्रम की गूंज से शहर के गोलबाजार, ख़परगंज, बावली कुआं, तालापारा, चांटीडीह, राजेन्द्र नगर, तारबाहर, रेलवे क्षेत्र के लोगों में देर तक आस्था झलक रही है।
न्याय के लिये लड़ने वाले इस्लाम धर्म के इमाम हुसैन और उनके 72 लोगों को झूठा आमंत्रण देकर करबला के मैदान में युद्ध के लिए बाध्य किया गया, जिसे चुनोती मानकर इमाम हुसैन ने अपने सैनिकों के साथ मिलकर पूरे दस दिनों तक अन्याय के खिलाफ़ जंग लड़कर एक एक कर शहीद हो गये। तब से आज तक मोहर्रम के पर्व को लोग पूरी दुनियां में इमाम हुसैन की याद में मनाते चले आ रहे हैं। शहर में मोहर्रम के पर्व को पूरी आस्था के साथ सभी तबके के लोग मानते चले आ रहे हैं।
ऐसा भी कहा जाता है कि जिन लोगों की मन्नत पूरी होती है या फिर जो लोग मन्नत रखते वो पूरे दस दिनों तक पूरी आस्था के साथ मोहर्रम को मनाते हैं। देर रात तक लोग सवारी देखने भारी संख्या में पहुचते है। शहर में चारों ओर पर्व को लेकर लोगो मे आस्था माहौल है। खासकर राजेन्द्र नगर, तालापारा, ख़परगंज, तारबाहर क्षेत्र में देर रात तक लोग जुलूस में शामिल होते रहे हैं।