नकली सोना के बदले असली सोना ले गया ठग

 

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर. सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि राजेश सोनी पिता स्व. ताराचंद सोनी खाटू श्याम मंदिर के पास शुभकामना ज्वेलर्स नाम से सोने चांदी का व्यपार करते है। 2 दिसंबर 2025 को एक ग्राहक उत्तम सिंह निवासी सेक्टर 33 गांव रामपुर जिला आरा भोजपुर बिहार ने स्वयं का खरीदा हुआ 22 कैरेट का ब्रेसलेट के बदलने आया था। उसने चैन और अंगूठी की मांग की। तब राजेश ने उसका आधार कोर्ड, पेन कार्ड और पुराना ब्रेसलेट वजनी लगभग 15.500 ग्राम पर अंकित और शुध्दता 22 कैरेट 916 अंकित था। जिसका पोर्टल पर जाकर चेक करने पर ग्रीन जेम टेस्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड युनिट- 2 द्वारा किसी ज्वेलर्स द्वारा जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर था। पीडि़त ने ग्राहक की पूरी जानकारी का सत्यापन किया। उसका फोटो भी ली। इसके बाद उत्तम को दुकान से चैन 22 कैरेट व एक अंगूठी 20 कैरेट की और बचत रकम 3968 रुपए नगद थमाया। उक्त ब्रेसलेट को 13 मार्च 2026 को बिलासपुर स्थित बीआईएस हाल मार्किग सेंटर से परीक्षण कराया। तब ब्रेसलेट की टुकडी में 91.6 प्रतिशत (22 कैरेट) नहीं होना पाया गया। परीक्षण में 6 कैरेट या 24.72 प्रतिशत सोना मिला। तब पीडि़त ज्वेलर्स संचालक को ठगी होने का पता चला।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!