video: केंवटपारा में विराजी मां दुर्गा की प्रतिमा का धूमधाम से किया गया विजर्सन
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. जूना बिलासपुर केंवटपारा स्थित जय श्री राम साईं दुर्गाउत्सव समिति के पदाधिकारियों ने धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। देवी जसगीत और मांदर की धुन में मां दुर्गा की विजर्सन यात्रा निकाली गई। मां दुर्गा की प्रतिमा का पूरे जूना बिलासपुर के लोगों ने दर्शन किया। शासन प्रशासन के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार रात को पचरीघाट में विसर्जन किया। साव धर्मशाला, नागोराव शेष स्कूल चौक से होते हुए हटरी चौक मार्ग से पचरीघाट में मां दुर्गा को अंतिम विदाई दी गई। केंवटपारा में लगातार तीन वर्षों से महिलाओं और युवाओं के सहयोग से मां दुर्गा की प्रतिमा बिठाई जा रही है। समिति से जुड़ी महिलाएं पूरी लगन और आस्था का परिचय देते हुए मां की आराधना करती हैं। युवा भी इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। जनसहयोग से यहां मां की सेवा की जाती है। गुरुवार रात को मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाल गई। मांदर और जसगीत में महिलाएं और युवा झूमते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मनोज कैवर्त, गणेश कैवर्त, शंकर कैवर्त, विशाल कैवर्त, राम प्रसाद कैवर्त, मुकेश कैवर्त, लल्लू कैवर्त, राजकुमार कैवर्त, सुरेश गंधर्व, दिलीप कैवर्त, रमाकांत यादव, संजू रजक, राकेश पटेल, राजा पटेल, सचिन अग्रवाल, मनीष यादव, अशोक व्यास, चंद्रा पटेल, प्रदीप यादव, सुभाष अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, लक्ष्मी केंवट (छोटू) सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।