किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था गांजा, संचालक गिरफ्तार

 

रतनपुर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 225 ग्राम गांजा बरामद किया

बिलासपुर। किराना दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाला दुकान संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 225 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 2500 रुपए है। गांजा बिक्री रकम 2300 रुपए व एक मोबाइल जब्त किया गया है।

रतनपुर पुलिस ने बताया कि डीआईजी व एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, नशे के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध नशे के व्यापारियों के विरूद्ध कार्यवाइै करने के निर्देशित किया गया है। एएसपी (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब गांजा, नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने के लिए मुखबिर तैनात किया गया है। 14 फरवरी को मुखबीर से सुचना मिली कि रतनपुर के भगत सिंह वार्ड निवासी अरविंद जैन ऊर्फ अन्नू (36) अपने किराना दुकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की पुढिय़ा बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम गठित कर अन्नू जैन के किराना स्टोर रेड कार्यवाई की गई। तलाशी लेने पर किराना दुकान से 225 ग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर निलेश पांडेय, उनि. मेलाराम कठौतिया, सउनि नरेश गर्ग, आर. गोविंदा जायसवाल, संजय यादव, मआर अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!