स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता के साथ छलावा किया गया, हम जनता के बीच जाएंगे: प्रमोद नायक
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। योजनाबद्ध तरीके शहर का विकास किया जाएगा, ग्रामीण क्षेत्र जिसे नगर निगम में शामिल किया गया है, वहां प्राथमिकता से काम किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने लोक लुभावन घोषणा पत्र जारी कर वादों को पूरा नहीं कर रही है। जनता अब सब जान रही है। उक्त बातें कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक नहीं कही। कांग्रेसी नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे श्री प्रमोद नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला कार्ड खेलकर महतारी वंदन योजना और गैस सिलेण्डर के नाम पर जो वादा किया था उसे पूरा नहीं कर पा रही है। धान खरीदी में भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सरकार की नाकामी को लेकर आम जनता के समक्ष कांग्रेस पार्टी जाएगी और नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगी। स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता के साथ जो छलावा किया गया है उसे लेकर हम जनता के पास जाएंगे।