बारिश ने मानसून आने का किया ऐलान, वहीं बिजली गोल की हो चुकी शुरुआत

File Photo

बिलासपुर. बिलासपुर शहर के लोगों को कभी भी झमाझम बारिश का पूरा आनंद उठाने नहीं मिलता। इसकी वजह यह है कि इस बदनसीब शहर में जैसे ही झमाझम बारिश से मौसम गुलजार होता है ठीक उसी समय लंबे समय के लिए विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे मानसून के आने और कलेजे को मिलने वाली ठंडक का मजा किरकिरा हो जाता है।  बुधवार को भी कुछ ऐसे ही हुआ। जब शाम को पूरे शहर में झमाझम बारिश के शुरू होते ही कई मोहल्लों में एक-दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति ठप होने से लाइट गोल हो गई। फिर भी बारिश तो बारिश होती है। और खासकर मानसून की बारिश जिसका चातक पक्षी की तरह किसानों और शहरों सभी को इंतजार रहा करता है। मानसून के इंतजार में कुछ इसी तरह बेसब्र हुए बिलासपुर शहर के लोगों को आज शाम को हुई झमाझम बारिश काफी राहत दी गई। आज की बारिश ने लोगों को यह भी बता दिया है कि घरों के बाहर बिखरा अपना सामान समेट लें। मानसून बस अब आने ही वाला है। जैसी की खबरें आ रही हैं आज मुंबई में मानसून की तगड़ी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बिलासपुर में भी दो 4 दिनों के भीतर ही मानसून अपना रंग जमा सकता है। और तब 3 महीने के लिए लंबा वर्षा काल प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान बिलासपुर के लोगों को झमाझम बारिश का आनंद लेने के साथ ही विद्युत आपूर्ति ठप होने और लाइट गोल होने की तकलीफ झेलने के लिए तैयार रहना होगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!