जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल समस्याएँ उठाने तक सीमित नहीं है: अमर

 

बिलासपुर.जनहित के विषयों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
अमर अग्रवाल ने स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय बहुउद्देशीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, बिलासपुर के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होकर प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षित और संस्कारित बेटियाँ ही सशक्त समाज एवं विकसित भारत की आधारशिला हैं। इसके पश्चात वे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए, जहाँ छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने बालिका शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।

इसी क्रम में अमर अग्रवाल भाजपा कार्यालय, बिलासपुर में आयोजित पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों से संबंधित मूलभूत समस्याओ  एवं अन्य नागरिक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अमर अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल समस्याएँ उठाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने पार्षदों से वार्डवार समस्याओं का संकलन कर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया तथा जनहित के प्रत्येक विषय को संबंधित विभागों तक प्रभावी रूप से पहुँचाकर समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही रेलवे क्षेत्र स्थित बंगाली स्कूल में आयोजित शाला उन्नयन एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भी वे शामिल हुए। इसके अतिरिक्त मोपका स्थित गृह प्रवेश कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्होंने परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!