बिलासपुर.जनहित के विषयों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। अमर अग्रवाल ने स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय बहुउद्देशीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, बिलासपुर के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होकर प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।