दूर-दूर तक फैलने लगी कलेक्टर सौरभ कुमार के जनदर्शन की कहानी
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. कलेक्टर सौरभ कुमार के जन दर्शन में जन समस्याओं के त्वरित निराकरण करने की कहानी अब दूर गांव-गांव तक फैलने लगी है। लोग अपनी शिकायत पर त्वरित निराकरण के आदेश पाकर खुशी-खुशी लौट रहे हैं और जरूरतमंदों को कलेक्टर बिलासपुर के सरल स्वभाव की कहनी सुना रहे हैं। जन दर्शन में आम जनता की समस्याओं का निराकरण करने के लिये बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार जी जान से जुटे हुए हैं। उनका मानना है कि जन दर्शन में जिस दिन शिकायतों में कमी आने लगी तो ही इस जन दर्शन का मतलब सिद्ध होगा। इससे पूर्व भी जन दर्शन आयोजित किए जाते रहे हैं। लेकिन लोगों में खुशी नहीं झलकती थी। जब से कलेक्टर सौरभ कुमार ने पदभार ग्रहण किया तब से जन दर्शन में सभी तरह समस्याओं पर गौर किया जा रहा है और यथा संभव निपटारा भी किया जा रहा है।
निर्धारित तिथि मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जन दर्शन आयोजित किया गया। यहां दूर-दूर से लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। राशन कार्ड, सरकारी जमीन में कब्जा, बिजली, सड़क पानी की समस्याओं को लेकर लोगों ने कलेक्टर से गुहार लगाई इस दौरान अधिकांश मामलों को मौके पर ही सुझला दिया गया। कलेक्टर से मिले आश्वासन से फरियाद लेकर आये लोगों के चेहरे में खुशी लौट आई। मालूम हो कि रोजाना लोग सैकड़ों की संख्या में कलेक्टर आफिस ज्ञापन देनेे आते हैं, नारे लगाते हैं, हो हल्ला होता है। इन्हीं सब चीजों को देखते हुए सहज-सरल व्यवहार के कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा आम जनता के लिये आयोजित किए जा रहे जन दर्शन कार्यक्रम हर तबके लोगों की समस्याओं पर गौर कर रहे हैं। जनदर्शन के माध्यम से लोगों को मिल रही समस्या से निजात और सफलता की कहानी अब दूर-दूर तक पहुंच रही है। लोग बिना डर-भय के अपनी शिकायत लेकर आते हैं और त्वरित कार्यवाही से प्रभावित होकर खुशी-खुशी लौट रहे हैं।