May 16, 2026
महिला ने सामान्य प्रसव से चार बच्चों को जन्म दिया
मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बेहद दुर्लभ मेडिकल मामला सामने आया है। संभल जिले की रहने वाली एक महिला ने पांच दिनों के अंतराल में चार बच्चों को जन्म दिया। खास बात यह रही कि सभी बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव के जरिए हुआ और किसी भी तरह का सिजेरियन ऑपरेशन नहीं करना पड़ा।
संभल जिले के ओवरी गांव निवासी अमीना का इलाज मुरादाबाद के लोढ़ीपुर स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अमीना ने 9 मई को पहले बच्चे को जन्म दिया, जबकि 14 मई को तीन और बच्चों का जन्म हुआ।


