प्रदेश सरकार की विफलताओं एवं केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाएगी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता

चांपा. प्रदेश की कांग्रेस सरकार के जनविरोधी कार्यों , शराबबंदी की झुठे वायदों,एवं अन्य विफलताओं को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा घर घर पहुंचाया जाएगा साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के हित मे चलाई जा रही योजनाओं का भी व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा ।उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संगीता पाण्डेय ने कही । उन्होंने बताया कि राज्य सभा सांसद तथा भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री इंदु बाला गोस्वामी की विशेष उपस्थिति में 11 जुलाई को रायपुर मे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने महिला मोर्चा द्वारा किए गए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आने वाले दिनों मे सावन महोत्सव ,राखी उत्सव, तीज मिलन , दीपावली मिलन आदि कार्यक्रम किए जाने का प्रस्ताव दिया। श्रीमती संगीता पाण्डेय ने आगे बताया कि महिला मोर्चा के प्रदेश स्तरीय इस बैठक में संगठन मंत्री पवन साय जी ने संगठनात्मक चर्चा की । इसके अलावा सुश्री सरोज पाण्डेय सांसद सुनील सोनी , सुश्री लता उसेंडी बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह आदि वरिष्ठ नेताओं ने विविध विषयों पर अपना मार्गदर्शन दिया । दो सत्र मे आयोजित इस बैठक का संचालन महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी तथा चंपा देवी पावले ने किया आभार प्रगट प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ने किया ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!