सीबीआई स्कूलों में 2026 से लागू होंगे ये बड़े नियम

नयी दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नई राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) की सिफारिशों के आधार पर स्कूली शिक्षा में बड़े बदलावों का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार, 3 अप्रैल को बोर्ड के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नया पाठ्यक्रम चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसके तहत छठी कक्षा से ‘तीन-भाषा फॉर्मूला’ (Three-Language Formula) और नौवीं कक्षा से गणित तथा विज्ञान विषयों के लिए ‘दो-स्तरीय प्रणाली’ (Two-Level System) शुरू की जा रही है। आइए दैनिक ट्रिब्यून के इस एक्सप्लेनर में आसान भाषा में समझते हैं कि छात्रों पर इन नए नियमों का क्या असर होगा।

छठी कक्षा से 3 भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य

सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई व्यवस्था में भाषाओं को तीन स्तरों— R1, R2 और R3 के तहत एक ढांचे में व्यवस्थित किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छठी कक्षा के छात्रों के लिए तीसरी भाषा (R3) पढ़ना अनिवार्य कर दिया जाएगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!