आरक्षण की बात को लेकर आयोजित जन अधिकार रैली में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल होंगे : अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर. 3 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे साईंस कालेज मैदान रायपुर से निकलने वाली कांग्रेस की महारैली में जिले के कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हजारों की संख्या में भाग लेंगे। रैली की तैयारी में आज पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्त, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष अरपा विकास प्राधिकरण अभय नारायण राय लगे रहे। नेताद्वयों ने संयुक्त रूप से आव्हान किया है कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में उक्त रैली में शामिल होकर भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र को उजागर करे। बिलासपुर से कांग्रेसजन सुबह 9.00 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!