May 18, 2024

पुतला दहन के दौरान झूमाझटकी में जले तीन भाजयुमो कार्यकर्ता

बिलासपुर. पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आह्वान पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा ने हुंडई चौक सरकंडा में छत्तीसगढ़ में ED की कार्यवाही का विरोध करने के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया ।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी व मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बताया कि विगत दिनों ED ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार का समर्थन प्राप्त भ्रस्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और भ्रष्टाचार में लिप्त कारोबारियों पर जिस तरह ताबड़तोड़ कार्यवाही की है उस कार्यवाही से कांग्रेस की भूपेश सरकार के पेट में दर्द होने लगा है और एक मुख्यमंत्री का ED की कार्यवाही का विरोध करना तथा भ्रस्टाचार के खिलाफ इस कार्यवाही से भयभीत होना दर्शाता है बल्कि इस बात पर मुहर भी लगाता है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ के भ्रस्टाचारी अधिकारियों और भ्रस्टाचार में कंठ तक डूबे कारोबारियों को खुला समर्थन प्राप्त है और यह सरकार खुलकर उनको बचाने में लगी हुई है तथा भ्रस्टाचार का बोलबाला कायम रहे इसलिए ED की कार्यवाही का विरोध करना इनकी मानसिकता बन चुकी है इसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल ने हुंडई चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया ।
पुतला दहन के दौरान पुलिस से झूमाझटकी में भाजयुमो के देवर्षि बाजपेयी , केतन सिंह, विवेक ताम्रकार आग में झुलस गए जिनको भाजयुमो कार्यकर्ताओ द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया गया ।  पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदु मिश्रा, पार्षद विजय ताम्रकार, पार्षद श्याम साहू, आलोक दुआ, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, विवेक ताम्रकार, केतन सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला, अभिषेक चौबे, अंकित गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी, विश्वजीत ताम्रकार, अंचल दुबे, अभिषेक तिवारी, रवि सिंह, अशोक राजपूत, तुषार साव, विकास जाधव, मोनू जायसवाल,आदित्य जगत, दुर्गेश यादव, अनमोल तिवारी, विवेक शास्त्री,आयुष कश्यप,सिद्धार्थ श्रीवास सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
Next post भूपेश बघेल देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री
error: Content is protected !!