10 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर कैश में नहीं कटेगा टोल

 

नई दिल्ली. देश के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने आगामी 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नकद (कैश) भुगतान पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, अब हर वाहन के लिए वैध फास्टैग या यूपीआई एप होना अनिवार्य होग। इस नए नियम का उद्देश्य टोल बूथों पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करना और यातायात को सुगम बनाना है। देशभर के करीब 1,150 टोल प्लाजा इस फैसले से सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!