धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

 

बिलासपुर.  थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा पैदल पेट्रोलिंग के दौरान फोकटपारा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कतियापारा मिनी स्टेडियम के पीछे एक युवक धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपी सचिन लोनिया को पकड़ा गया, जिसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

इसी प्रकार थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 209/2026 में आरोपी मानस गढेवाल द्वारा दिनांक 30.03.2026 को प्रार्थी श्याम बिहारी यादव से शराब पीने हेतु पैसे की मांग की गई थी। पैसे देने से मना करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई तथा अपने पास रखे धारदार हथियार से बाएं हाथ (भुजा) में वार कर चोट पहुंचाई गई।

प्रकरण में धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2), 118(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया, जिसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!