सराफा कारोबारी से जेवर लूटने वाले आरोपियों के पैर में यूपी पुलिस ने चलाई गोली
बिलासपुर पुलिस ने एक आरोपी को शहर से दबोचा
बिलासपुर। सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला कर 3.35 करोड़ की जेवर लुटकर सभी आरोपी उत्तरप्रदेश भाग गए। वहां मिर्जापुर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों के पैर में गोली चलाकर घायल कर दिया। इसके बाद पांच आरोपियों गिरफ्तार किया है। वहीं, बिलासपुर पुलिस ने शहर से एक आरोपी को दबोच लिया है। आईजी रामगोपाल गर्ग ने मामले का खुलासा करते हुए पांचों आरोपियों को पकडऩे की पुष्टि की है।
सराफा व्यापारी संतोषी तिवारी से 3.35 करोड़ रुपए की जेवर लूटकर रातों-रात सभी आरोपी उत्तरप्रदेश सोनभद्र होते हुए वाराणसी भाग गए। लोकेशन के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस एसओजी सर्विलायंस व थाना अहरौरा पुलिस टीम ने घेराबंदी की। सोनवरसा नहर के पास से कार क्रमांक सीजी 13 वी 7002 में सवार विनोद उर्फ बीनू प्रजापति निवासी पंछी दादाबाड़ी थाना दादाबाड़ी जिला कोटा राजस्थान निवासी और करीम खान निवासी चकमहमुद सकलेन नगर ओल्ड सिटी थाना बरादरी बरेली को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से सोने की 176 नग अंगूठी, 457 नग लॉकेट,805 नग बाली, वजन 1.550 किलो ग्राम व दो पिस्टल समेत नगद 46 हजार रुपए बरामद किया गया। आरोपियों के साथ पुलिस की टीम अन्य आरोपियों की तलाश करते हुए लखनिया दरी जंगल के पास पहुंची। वहां आरोपियों ने पुलिस बल के उपर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की टीम ने आरोपियों के पैरों में फायरिंग की। जिससे आरोपी विजय लांबा निवासी चंदनगर थाना जगतपुरी नई दिल्ली पूर्वी, मोनू उर्फ राहूल उर्फ रोहित उर्फ गुडवा निवासी सोरखा थाना सेक्टर 113 गौतमबुद्ध नगर के पैर में गोली लगी। बिलासपुर पुलिस ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा निवासी इरफान अली (32) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल व जेवर 2.218 किलोग्राम बरामद किया गया। पुलिस की टीम ने घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .768 किलो ग्राम सोना, 1 लाख 46 हजार, एक देशी पिस्टल, अददत तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
Related Posts
15 साल तक रमन भाजपा ने छत्तीसगढ़ के विकास को बाधित किया, विपक्ष में बैठने के बाद भी है वही चरित्र
समस्याओं के निराकरण की जानकारी देने लगेंगे 66 समाधान शिविर


