दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
मुंबई. कई दिनों से अस्पताल में भर्ती जानेमाने अभिनेता धर्मेंद्र की हालत गंभीर है। खबरे आयी थी कि दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेलर पर हैं। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र अपने पीछे छह दशकों से ज़्यादा की एक उल्लेखनीय सिनेमाई विरासत छोड़ गए हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ है, जो 25 दिसंबर को रिलीज़ होगी।
ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मेरे पिता की हालत स्थिर है और स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को निजता प्रदान करें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।” उन्होंने पोस्ट के कमेंट सेक्शन को भी बंद कर दिया।
धर्मेंद्र को एक हफ़्ते पहले सांस लेने में तकलीफ़ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अप्रैल में, धर्मेंद्र की आँखों की सर्जरी हुई थी। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी हालत “गंभीर” बताई जा रही है।


