November 30, 2020
VIDEO : टोकन के लिए धान खरीदी केंद्रों में उमड़ी किसानों की भीड़
बिलासपुर. 1 दिसंबर से शुरू हो रही धान खरीदी के लिए बिलासपुर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में टोकन प्राप्त करने किसानों का रैला उमड चुका है। कई जगह टोकन के लिए उमड़ी किसानों की भीड़ के कारण धक्का-मुक्की और मारामारी के से, हालात बन सकते हैं। टोकन के लिए आज सुबह सूर्योदय से पहले ही बिलासपुर रतनपुर मार्ग पर स्थित सेंदरी गांव में सैकड़ों किसान आ धमके। इन किसानों के कितनी बड़ी संख्या में पहुंचने से वहां तैनात धान खरीदी केंद्र के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सकते में है। हांलाकि सेेे केद्र के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी पूरी व्यवस्था को ठीक-ठाक करने में गंभीरता से लगे हुए हैं।। इसके बावजूद इस बात के पूरे आसार हैं कि यदि प्रशासन ने टोकन के लिए उमड़ने वाली किसानों की भीड़ और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को गंभीरता से नहीं लिया तो जिले के धान खरीदी केंद्रों में कहीं कहीं हालात खराब हो सकते हैं। कायदे से प्रसशन को सभी धान खरीदी केंद्रों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस बल की भी तैनाती करनी चाहिए। जिससे किसी तरह की अराजकता ना हो।
https://youtu.be/VyTg0U-iJoU