VIDEO : धान खरीदी केंद्रों में की जा रही मनमानी, ठगे जा रहे किसान
बिलासपुर/अनीश गंधर्व. धान खरीदी केंद्रों में किसानों से आधा से एक किलो धान ज्यादा लिया जा रहा है। सोसायटी प्रबंधक किसानों से ज्यादा धान तौल रहे। मौके पर जब अधिकारी जांच करते है तो उल्टे धूप में धान सुखना बताकर अपनी मनमानी करने में तुले है। हर तौल में आधा से एक किलो धान ज्यादा लिया जा रहा हैं। बेबस किसान भी सोसाइटी प्रबंधक के दबाव आकर धान बेचने को मजबूर है।
मालूम हो कि राज्य सरकार किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीद कर उन्हे बोनस भी दे रही हैं। सरकार द्वारा किसानों को बरदाना भी उपलब्ध कराया जा रहा है। मंडी में धान खरीदी से पहले पंजीयन कराया गया। पटवारी और कंप्यूटर आपरेटर बिना पैसे लिए काम नहीं करते। इसके बाद मंडी में सोसाइटी प्रबंधन को भेट पूजा दी गई और जब तौल का समय आता है इसमें किसानों को ज्यादा धान देना पड़ रहा है।