VIDEO : पेट्रोल-डीजल के दाम और महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. देश में रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम को बढ़ाया जा रहा है। घरेलू गैस का दर भी आसमान छू रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने आज नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। रोटी कपड़ा मकान का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि केन्द्र सरकार एक सुनियोजित तरीके से महंगाई को बढ़ा रही है। आम जनता के सामने महंगाई एक विकराल समस्या के रूप में आकर खड़ी हो गई है। केन्द्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आम जनता को हो रही परेशानियों को कोई लेना देना नहीं रह गया है।

नेहरू चौक में सोमवार दोपहर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस मौके पर विजय पाण्डेय, विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव, राजेन्द्र शुक्ला, राजेश पांडे, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक सहित ग्रामीण व शहर क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी धरना स्थल पर उपस्थित हुए। कांग्रेसियों ने बारी बारी अपने भाषण में केन्द्र की भाजपा सरकार की जमकर खिंचाई की। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि अभी देश की जनता कोरोना महामारी से ठीक से उबर नहीं पाई है, लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो रही है, कईयों के कारोबार भी बंद हो गये हैं।


देश में मची हाहाकार को देखते हुए केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की मोदी द्वारा आम जनता को महंगाई की आग में झोंका जा रहा है। हाल ही में आये चुनाव परिणामों का इंतजार कर रही मोदी सरकार द्वारा इस महंगाई को जानबुझकर लाया जा रहा है। रोजाना डीजल-पेट्रोल के दामों को बढ़ाया जा रहा है। वाहन किराया, राशन सामाग्री जैसे मूलभूत सामानों का दर बढ़ाया गया है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। इसके परिणाम आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को देखने को मिलेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!