VIDEO : पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल का निधन, भाजपा में शोक की लहर


बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता मूलचंद खण्डेलवाल का आज सुबह 9 बजे दुखद निधन हो गया है। कुछ समय से वे बीमार अवस्था में थे उनका उपचार अपोलो अस्पताल चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनते ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। व्यापार विहार स्थित उनके मकान में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, भाजपा-कांग्रेस के नेताओं  के अलावा समाजसेवी संगठन के लोग एकत्र होते रहे। बता दें कि स्वर्गीय मूलचंद खंडेलवाल को बिलासपुर जिले और प्रदेश के ऐसे नेताओं में गिना जाता था जो खुद भी जबरदस्त उत्साही तथा ऊर्जावान थे, उनमें कार्यकर्ताओं में भी जोश और उत्साह भरने का विशेष गुण मौजूद था। जब वे मंच से दूर खड़े होते थे तो सैकड़ों लोग उनके पास खुद ब खुद एकत्र हो जाते थे।

मिलनसार व्यवहार और कार्यकर्ताओं के लिये अपने जमाने वे जी जान लगा देते थे। गोल बाजार वार्ड से सबसे पहली बार वे जनसंघ दीप छाप से पार्षद पद से अपनी राजनीतिक जीवन शुरूवात की थी। मध्यप्रदेश की पटवा सरकार में उन्हें केबिनेट मंत्री बनाया गया था। स्व.मूलचंद खंडेलवाल का जन्म 1937 में हुआ था वही आज 15 अक्टूबर की सुबह 84 वर्ष की उम्र में उनका देहावसान हो गया. सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। उनका अंतिम संस्कार सरकंडा स्थित मुक्तिधाम में आज देर शाम तक किया जाएगा। पूर्व महापौर किशोर राय ने कहा कि मूलचंद खण्डेलवाल का निधन भारतीय जनता पार्टी अपितु हम सब के लिये अपूर्णीय क्षति है। भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिये जो काम उन्होंने किया है वो आने वाले पीढ़ी को प्रेरणा देगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!