VIDEO – तिरंगा झंडा का सम्मान करना हम सब का दायित्व है : रामशरण

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. हिन्दुस्तान के हर घर में तिरंगा झंडा का सम्मान करना हम सब का दायित्व है। बिलासपुर नगर निगम द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक व्यक्ति तक तिरंगा झंडा पहुंचे और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन-बान शान से तिरंगा लहराया जा सके। इसी कड़ी में आज   वकीलों के बीच पहुंचकर तिरंगा झंडा वितरण करने आया हू। ताकि हमारे देश में आजादी का पर्व धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया जा सके। उक्त बातें महापौर रामशरण यादव ने कही।

जिला कोर्ट परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए महापौर रामशरण यादव ने बताया कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो रहा है। इस अवसर पर भारत देश के प्रत्येक घरों में तिरंगा झंडा फहराने की योजना भारत सरकार की है। बिलासपुर नगर निगम द्वारा आठ जोन कार्यालयों में झंडा वितरण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हर वर्ग के लोग देश के सम्मान के खातिर अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराये।

नई योजनाओं की होगी शुरूवात
भारत एक महान देश है यहां सभी तबके लोग भाईचारे के साथ रहते हैं। खासकर स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर सब एक जुट होकर पर्व को मनाते हैं। प्रशासनिक कार्यालयों के अलावा गांव-गली कस्बों में आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। आजादी का 75वां वर्ष के अवसर पर देश में नई योजनाओं का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री करेंगे इसी तरह राज्यों में भी मुख्यमंत्री कुछ नया करेंगे। पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाने की प्रशासनिक तैयारी जोर शोर से की जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी भारी पैमाने पर तिरंगा झंडा वितरण किया जा रहा है। भारत देश  जिसे सोने की चिडिय़ा कहा जाता है आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह चिडिय़ा चहचहा उठेगी।  देश की गरिमा का प्रतीक तिरंगा फहराने जोर शोर से तैयारी की जा रही है।

पर्यटकों के लिये खुले रहेंगे कानन के द्वार
सोमवार को बंद रहने वाला कानन पेण्डारी इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पर्यटकों के लिये खोला जाएगा। कानन के अधिकारियों ने इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली है। मालूम हो कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सारे शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। रविवार को पर्यटकों के लिये खुलने वाला कानन पेण्डारी को सोमवार को बंद रखा जाता है किंतु इस बार 15 अगस्त को सोमवार होने के कारण कानन के द्वार को पर्यटकों के लिए खुला रखा जाएगा। इस अवसर पर कानन पेण्डारी में ध्वजा रोहण कर आजादी पर्व मनाया जाएगा।

बाजार में भी बिक रहा है तिरंगा झंडा
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा झंडे का बाजार सज गया है। आजादी का प्रतीक तिरंगा झंडा लोग अपने अपने सहुलियत के हिसाब से खरीद रहे हैं। नगर निगम कार्यालय में जहां आधार कार्ड दिखाने पर झंडा प्रदान किया जा रहा है तो दूसरी ओर बाजार में लोग पैसे देकर खरीद रहे हैं। स्तंत्रता दिवस पर सजावट के सारे सामान उपलब्ध है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!